श्रावस्ती, जून 6 -- श्रावस्ती,संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी की ओर से मोदी सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य पर विकसित भारत का अमृत काल, सेवा सुशासन और गरीब कल्याण के 11 वर्ष अभियान की शुरुआत की जा रही है। इसके लिए शुक्रवार को भाजपा जिला कार्यालय पर कार्यशाला आयोजित की गई। जिसमें क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्रा मौजूद रहे। कार्यशाला के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय अध्यक्ष अवध क्षेत्र कमलेश मिश्रा ने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने पिछले 11 वर्षों में ऐतिहासिक परिवर्तन देखा है। सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के माध्यम से देश आत्मनिर्भर और समृद्ध बन रहा है। मोदी जी के नेतृत्व में बदलता देश और बदलता उत्तर प्रदेश सब देख रहे हैं। राजा विक्रमादित्य के बाद भारतवर्ष को पहली बार नरेन्द्र मोदी जैसा नेता मिला है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि ...