शाहजहांपुर, फरवरी 13 -- बेसिक शिक्षा विभाग ने विद्यालयों में नामांकन और जनजागरूकता बढ़ाने के लिए बुधवार को पांच शिक्षा रथ विभिन्न तहसीलों के लिए रवाना किए। कलेक्ट्रेट परिसर से मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अपराजिता सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रथों को रवाना किया। कार्यक्रम बीएसए दिव्या गुप्ता के निर्देशन में आयोजित हुआ। सीडीओ ने कहा कि रथ गांव-गांव पहुंचेगा और योजनाओं की जानकारी देगा। शिक्षा रथ पुवायां, जलालाबाद, कलान, तिलहर और सदर तहसील क्षेत्रों में भ्रमण करेंगे। इनका उद्देश्य गांव और नगर क्षेत्रों में जाकर विभाग की योजनाओं की जानकारी देना तथा अभिभावकों को बच्चों को स्कूल भेजने के लिए प्रेरित करना है। रथों के माध्यम से नामांकन अभियान, छात्रवृत्ति, निःशुल्क पाठ्यपुस्तक, यूनिफॉर्म और अन्य सुविधाओं की जानकारी दी जाएगी। कार्यक्रम में कंपोजिट विद्यालय ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.