आजमगढ़, जनवरी 10 -- आजमगढ़, संवाददाता। स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत जिले में खराब और निष्प्रयोज्य हो चुके शौचालयों को सर्वे कर ठीक कराना विभाग के लिए चुनौती बन गया है। ग्रामीण इलाकों में 7.91 लाख से अधिक शौचालयों की रेट्रोफिटिंग निरीक्षण कर मरम्मत कराया जाना है। पंचायत सहायकों को इसकी जिम्मेदारी दी गई है। शासन ने रेट्रोफिटिंग सर्वे कराकर पोर्टल पर अपलोड करने के निर्देश दिए हैं। स्वच्छ भारत मिशन योजना के तहत बने 7 लाख 91 हजार 217 व्यक्तिगत शौचालयों में अधिकतर की स्थिति बदतर है। देखरेख के अभाव में आधे से अधिक शौचालय खराब हो गए हैं। अधिकतर शौचालय क्षतिग्रस्त हो चुके हैं। जबकि सैकड़ों निष्प्रयोज्य हो चुके हैं। निष्प्रयोज्य हो चुके शौचालयों का लोग उपयोग नहीं कर रहे हैं और खुले में शौच जाने के लिए विवश हैं। व्यक्तिगत शौचालयों के कंडम हालत में ...