बिहारशरीफ, अप्रैल 27 -- इस्लामपुर, निज संवाददाता। प्रखंड कांग्रेस पार्टी कार्यालय में रविवार को संविधान बचाओ, देश बचाओ कार्यक्रम को लेकर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। जिलाध्यक्ष नरेश प्रसाद अकेला ने कहा कि कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए गांव-गांव जाकर लोगों को जागरूक करना होगा और अधिक से अधिक सदस्य जोड़ने होंगे। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को घरों की छतों पर कांग्रेस का झंडा लगाने के लिए भी प्रेरित किया। कार्यक्रम की शुरुआत से पहले पहलगाम में मारे गए लोगों के प्रति शोक व्यक्त किया गया और दो मिनट का मौन रखा गया। मौके पर विवेक सिन्हा, किशोर कुमार, अनुज कुमार, संजय सिंह, सुरेंद्र सिंह आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.