मैनपुरी, फरवरी 5 -- नगर के जीटी रोड स्थित सपा कार्यालय पर गुरुवार को बैठक का आयोजन किया गया। सपा जिलाध्यक्ष आलोक शाक्य ने आगामी चुनावों को लेकर पार्टी की रणनीति पर विस्तार से चर्चा कर विशेष मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में सबसे शक्तिशाली हथियार मतदाता सूची होती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे गांव-गांव जाकर उन युवाओं को चिन्हित करें जिन्होंने 18 वर्ष की आयु पूरी कर ली है और प्राथमिकता के आधार पर उनके नाम मतदाता सूची में जुड़वाएं। सपा नेता गोपालदास लोधी ने कहा कि भाजपा की जनविरोधी नीतियों से जनता परेशान है और प्रदेश में बदलाव की लहर साफ दिखाई दे रही है। इस मौके पर ओमशरन यादव, जेपी यादव, रामशरन यादव, उपेंद्र सिंह, अमलेश शाक्य, शिवम यादव, मुकेश कुमार, कृष्णमुरारी, सत्यम यादव, अखिलेश कुमार ...