गया, जनवरी 19 -- शिक्षा विभाग के सख्त निर्देश के बाद शिक्षक-शिक्षिकाओं की टीम द्वारा गांव-गांव जाकर छात्र-छात्राओं को स्कूल लाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में उच्च माध्यमिक विद्यालय लाव, टिकारी के शिक्षक बच्चों को स्कूल लाने के लिए विशेष अभियान चला रहे हैं। इस अभियान के तहत गली-गली भ्रमण किया गया। बच्चों के अभिभावकों से मुलाकात की गई और उन्हें यह विश्वास दिलाया गया कि अपने बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय भेजें। कक्षा नौ से 12 तक के बच्चों को शिक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए शिक्षक उनके घर पहुंचकर अभिभावकों से संपर्क कर रहे हैं। इस अभियान की अगुआई विद्यालय की प्रधानाध्यापिका प्रतिमा कुमारी कर रही हैं। उन्होंने बताया कि बच्चों को विद्यालय से जोड़ने का प्रयास निरंतर जारी रहेगा। इस पहल में बच्चों के अभिभावकों का साकारात्मक रव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.