एटा, अप्रैल 23 -- गांव गढिया जगन्नाथ में तीन घरों में घुसकर चोर लाखों के जेवरात, नकदी चोरी कर ले गए। सुबह जागने पर कमरे में जाकर देखा तो कमरे में सामान बिखरा पड़ा मिला। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। मौके पर स्पेशल टीमें भी पहुंच गई और मामले में जानकारी जुटाई। गृहस्वामियों ने चोरों के विरूद्ध तहरीर दी है। थाना राजा का रामपुर के गांव गढ़िया जगन्नाथ निवासी विनय प्रताप सिंह ने तहरीर देते हुए बताया कि वह परिवार के साथ छत पर सो रहे थे। पिता चंद्रपाल सिंह फौजी नीचे सो रहे थे। मंगलवार रात को चोर कमरे में घुस आए और एक लाख, दो जंजीर, तीन अंगूठी, चांदी की दो जोड़ी पायल चोरी कर ले गए। घर पर बहन के भी जेवरात रखे हुए थे। इसके बाद चोरों ने पुष्पा देवी पत्नी रामगोपाल रामगोपाल के घर को निशाना बनाया। मंगलवार को वह देवरानी के घर पर स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.