शामली, फरवरी 4 -- गांव गढ़ी मियां में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियों में दो पक्ष एक-दूसरे पर लाठी-डंडों से हमला करते नजर आ रहे हैं। हालांकि हिन्दुस्तान समाचार पत्र वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। गांव गढ़ी मियां में दो पक्षों के बीच मामूली विवाद को लेकर खूनी संघर्ष हो गया था। दोनों पक्षों में जमकर लाठी डंडे पथराव चले। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी के साथ वायरल हो रहा है। यह घटना लगभग तीन दिन पुरानी बताई जा रही है, जिसमें दोनों पक्षों के लोग एक-दूसरे पर लात-घूंसे और हाथापाई से हमला करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में मौके पर मौजूद कई लोग केवल तमाशबीन बने दिखाई दे रहे हैं, जबकि विवाद बढ़ने के बाद मारपीट हिंसक रूप ले लेती है। यह विवाद मामूली कहासुनी से शुरू हुआ था, जो बाद में हाथापाई में बदल गया। व...