बुलंदशहर, नवम्बर 27 -- पहासू क्षेत्र के खेड़ा गांव के जंगलों में बुधवार देर रात एक तेंदुआ देखा गया, जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। देर रात एक किसान अपने खेत पर ट्रैक्टर से जुताई कर रहा था, तभी उसने तेंदुए को देखा। इसी दौरान, किसी ग्रामीण ने अपने फोन में तेंदुए का वीडियो रिकॉर्ड कर लिया। सुबह होते होते वीडियो वायरल हो गया,तेंदुए होने की खबर पूरे गांव में फैल गई। जानकारी होने पर ग्रामीण दहशत में हैं। हिन्दुस्तान इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। लोगों ने बच्चों को घर पर ही रहने की हिदायत दी है। छोटे बच्चों को स्कूल जाने से रोक दिया है। गांव के प्राथमिक विद्यालय में गुरुवार को बच्चों की उपस्थिति नगण्य रही। ग्रामीण मिंकू चौहान, राजेश पंडित, राजकुमार आदि ने बताया कि नहर किनारे तेंदुए की जानकारी मिलने के बाद उन्होंने रात भर जागकर पहरा दिय...