बिहारशरीफ, दिसम्बर 2 -- लोहिया स्वच्छता मिशन के तहत तय किया गया डेडलाइन बिहारशरीफ, निज प्रतिनिधि। लोहिया स्वच्छता मिशन के तहत गांवों को स्वच्छ बनाये जाने की मुहिम जारी है। इसी कड़ी में मार्च 2026 तक जिले की 230 पंचायतों में से 45 पंचायतों के 185 गांवों में कचरा उठाव शुरू करने का लक्ष्य तय किया गया है। जिले की 195 पंचायतों के गांवों में मिशन के तहत कचरा उठाव और प्रबंधन जारी है। अब शेष बची हुई पंचायत के गांवों से कचरा उठाये जाने की पहल की जायेगी। ग्रामीण विकास विभाग ने इसके लिए डेडलाइन तय कर दिया है। ओडीएफ प्लस गांवों को हर हाल में कचरा मुक्त बनाये जाने का आदेश दिया गया है। डीडीसी श्रीकांत कुंडलिक खांडेकर ने बताया कि गांवों को स्वच्छ बनाये जाने की मुहिम जारी है। मिशन के तहत गांवों से कचरा का उठाव किया जा रहा है। ओडीएफ प्लस के सेकेंड फेज में...