अयोध्या, दिसम्बर 3 -- अयोध्या। कैंट थाना क्षेत्र अन्तर्गत ग्रामसभा बनबीरपुर के निवासी आकाश सिंह, अनन्तपा सिंह ओर अन्य लोगों ने मंडलायुक्त को शिकायती पत्र देकर गांव में सार्वजनिक रास्ते को खुलवाये जाने की मांग की है। ग्रामीणों की शिकायत है कि विपक्षी द्वारा अपना मकान बनवाने के उपरान्त सीसी रोड पर दो फिट अन्दर अतिक्रमण कर अपने बिम के बाहर की ओर जबरदस्ती अवैध रूप से ईंट की दीवाल मुख्य मार्ग मोहल्ले के अन्दर रास्ते पर कर लिया है। 112 पर पुलिस बुलाई गई फिर भी नहीं माने। चौकी के सिपाही के आने पर काम रूका। लेकिन वह लोग काफी डरे व परेशान है। रास्ते बांधित होने से सभी गाड़ियां घर तक नहीं पहुंच सकती, जिससे मोहल्ले के मरीजों और महिलाओं को परेशानी हो रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...