रांची, अक्टूबर 3 -- तोरपा, प्रतिनिधि। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर कमडा पंचायत के सिपाहीगढ डिगरी गांव में परंपरागत पत्थरगड़ी की वर्षगांठ मनायी गयी। इस मौके पर आयोजित विशेष ग्रामसभा में महात्मा गांधी के सपनों का गांव स्वच्छ व सुंदर, नशामुक्त बनाने को लेकर चर्चा की गयी। सर्वसम्मति से प्रीतम तोपनो ग्रामप्रधान चुने गये। उन्हे पद की शपथ दिलायी गयी। ग्रामप्रधान प्रीतम तोपनो ने कहा कि ग्रामसभा ग्रामीणों का अधिकार है। ग्राम सभा में गांव के सभी लोग अपना विचार रख सके और गांव के विकास में सबकी भागीदारी हो। आदिवासियों को अपना अधिकार समझना होगा। मुखिया दीप्ति गुड़िया ने कहा कि सभी मिलकर डिगरी को आदर्श गांव बनाएंगे। तोरपा पश्चिमी के मुखिया जोन तोपनो ने कहा हम आप मिलकर ग्राम स्वराज्य के सपने को साकार करने में अपना योगदान दे सकते हैं। इस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.