गढ़वा, दिसम्बर 12 -- मझिआंव। विश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक नरेश प्रसाद सिंह ने विधानसभा सत्र के दौरान सदन में नगर पंचायत में शामिल किए गए कुछ गांवों का मामला उठाया। उन्होंने सदन में कहा कि नगर पंचायत मझिआंव और विश्रामपुर नगर परिषद में कुछ ऐसे गांवों को शामिल कर दिया गया जहां के लोगों को लाभ नहीं मिल रहा है। न तो उन्हें नगर निकाय का लाभ मिल रहा है न ही ग्राम पंचायत का। उक्त गांव के लोग दोहरी मार झेल रहे हैं। मामले में समुचित कार्रवाई करने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...