मधेपुरा, फरवरी 14 -- आलमनगर एक संवाददाता। प्रखंड अंतर्गत आरकेजेएल कॉलेज के छात्रों व शिक्षकों ने गांव में लोगों के बीच नशा मुक्ति पर जागरूकता अभियान चलाया। शुक्रवार की दोपहर प्राचार्य सुनीता कुमारी के नेतृत्व में छात्र-छात्राओं ने खुरहान पंचायत के भागवतपुर टोला में नशीली दावों के लत की रोकथाम एवं उन्मूलन के लिए जागरूकता अभियान चलाया। प्राचार्य ने बताया कि गांव टोले व मोहल्ले में नई पीढ़ी के बच्चों और युवा वर्गों में बढ़ती नशीली दवा के लत की रोकथाम एवं उसके उन्मूलन के लिए लोगों के साथ मिलकर प्रयासरत रहेंगे। ताकि समाज के भविष्य को बचाया जा सके। समाज के नासमझ बच्चों में कुछ लोग अपनी निजी स्वार्थ के लिए नशीली पदार्थ का बिक्री कर समाज को नकारात्मक तरीके से प्रभावित करना चाहती है। जिसको बचाने के लिए हमसबों को आगे आने की जरूरत है। उन्होंने आम लोगो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.