संभल, मई 1 -- सदर कोतवाली क्षेत्र के फत्तेहपुर सराय गांव में सोमवार सुबह ग्रामीणों को रास्ते में 500 और 1000 रुपये के नोट बिखरे मिलने के मामले में पुलिस कई लोगों से पूछताछ कर चुकी है लेकिन अभी पुलिस को साक्ष्य हाथ नहीं लगे हैं कि आखिर नोट किसने डाले और कहां से आए। फत्तेहपुर सराय गांव में ईंट भट्ठे को जाने वाले मार्ग पर मंगलवार सुबह ग्रामीणों को 1000 और 500 रुपये के नोट मिले थे। सूचना मिलने पर बुधवार को कोतवाली पुलिस ने गांव पहुंचकर पूर्व प्रधान अनिल कुमार के आवास पर ग्रामीणों को बुलाकर पंचायत की। उसके बाद ग्रामीणों ने अपने घरों से पुराने नोट लाकर पुलिस को सौंपे। कुल तीन लाख 33 हजार रुपये निकले। पुलिस ने चार-पांच लोगों से पूछताछ की है लेकिन अभी पुलिस के हाथ सुराग नहीं लगा है कि आखिर नोट कहां से आए और किसने फेंके। कोतवाल अमरीश कुमार ने बताय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.