बोकारो, जनवरी 11 -- पेटरवार, प्रतिनिधि। प्रखंड के कोह पंचायत के कुसमाजारा गांव निवासी आदिवासी सेंगेल अभियान के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष सह बीमा अभिकर्ता देवनारायण मुर्मू का पुत्र सुभाष मुर्मू का बाल विकास परियोजना पदाधिकारी के रूप में भी चयन हुआ है। इस सेलेक्शन पर गांव में खुशी का माहौल व्याप्त है। गौरतलब है कि इसके पूर्व भी सुभाष मुर्मू ने सीजीएल में सहायक प्रशाखा पदाधिकारी के रूप में नियुक्त हो चुके हैं। सुभाष के पिता देव नारायण मुर्मू ने बताया कि मेरे पुत्र सुभाष मुर्मू ने सीडीपीओ में एस टी कैटेगरी में पहला स्थान प्राप्त किया, जबकि जेनरल कोटा में 29 वां स्थान प्राप्त हुआ है। यह उपलब्धि हासिल कर सुभाष मुर्मू ने अपने माता सीता मुर्मू, पिता देव नारायण मुर्मू, गांव प्रखंड एवं जिला का भी नाम रौशन किया है। गांव के बेटे की इस उपलब्धि पर उनके घर ...