महाराजगंज, जून 4 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। बृजमनगंज थाना क्षेत्र के शिवपुर गांव के चेतरा टोले के रहने वाले अमरनाथ (40) पुत्र गजराज की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। उसका शव गांव के बाहर सिवान में मिला तो सनसनी मच गई। सूचना पर फरेंदा सीओ दीप शिखा वर्मा व पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की जानकारी देते हुए मृतक की भाभी निशा ने बताया कि अमरनाथ घर से सुबह 9 बजे निकला। पूरे दिन घर नहीं आया और देर शाम को कुछ लोगों ने देखा कि गांव के बाहर सिवान में अमरनाथ का शव पड़ा है। शव पर पीठ पर छिला हुआ निशान था। हाथ में पैर में चोट के निशान थे। मृतक के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। अमरनाथ की शादी 6 साल पहले पनियरा थाना के कमता गांव में नीलू से हुई थी। शादी के 2 साल के बाद दोनों मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.