बाराबंकी, मार्च 10 -- बाराबंकी। कोठी थाना क्षेत्र के सादुल्लापुर गांव के बाहर युवक का संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ पर फंदे से लटका हुआ शव मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना को खुदकुशी बताया। परिजन आत्महत्या का कारण नहीं बता पा रहे हैं। वही ग्रामीणों में चर्चा है की पत्नी से अलगाव होने के बाद युवक व्यथित रहता था। सादुल्लापुर गांव के लोग सोमवार की सुबह अपने-अपने खेतों की ओर निकले तो गांव के बाहर एक पेड़ पर फंदे से लटका हुआ शव देखा। ग्रामीण नजदीक पहुंचे तो देखा कि शव माताफेर (25) पुत्र राम उजागर का था। ग्रामीणों को सूचना पर माताफेर का परिवार भी मौके पर पहुंचा। शव को देखकर सब रोने चिल्लाने लगे। सूचना पर कोठी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को फंदे से उतार कर पोस्टमार्टम के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.