अयोध्या, फरवरी 3 -- मवई, संवाददाता। पटरंगा थाना क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार सुबह एक 18 वर्षीय युवती का शव गांव के बाहर एक जंगली पेड़ से रस्सी के सहारे लटकते हुए पाया गया। इस घटना से गांव में सनसनी फैल गई। परिजनों के अनुसार युवती मंगलवार की भोर शौच के लिए घर से निकली थी, लेकिन काफी देर तक वापस नहीं लौटी। खोजबीन के बाद उसका शव गांव से सटे बाग में एक पेड़ से लटका मिला। सूचना पर पटरंगा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतरवाकर कब्जे में लिया। घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए गए। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। युवती की मौत को लेकर आत्महत्या और अन्य कारणों की चर्चा है। परिजन घटना को संदिग्ध बता रहे हैं। थाना प्रभारी शशिकांत यादव ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया,जिसमें हैंगिंग आया है। फिलहाल पुलिस हर पहलू ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.