प्रयागराज, जनवरी 9 -- प्रयागराज। प्रदेश सरकार के जल शक्ति मंत्री और प्रयागराज के जिला प्रभारी स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि विकसित भारत-गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (ग्रामीण) अधिनियम इस योजना से ग्रामीण क्षेत्र के मजदूरों को मिलने वाले रोजगार में भ्रष्टाचार समाप्त होगा। मंत्री ने शुक्रवार को सर्किट हाउस में पत्रकारों के साथ बातचीत में कहा कि इसमें हर ग्रामीण परिवार के एक सदस्य को 125 दिन रोजगार मिलेगा। पहले 100 दिन का रोजगार मिलता था। आदिवासियों के लिए 25 दिन के अतिरिक्त रोज़गार का प्रावधान किया गया है। मजदूरों को बैंकों के जरिए हर सप्ताह भुगतान किया जाएगा। बुआई और कटाई के लिए 60 दिन का विराम होगा। जन सुरक्षा, आजीविका संपति जलवायु अनुकूल कार्य को इससे जोड़ा जाएगा। डिजिटल माध्यम से फर्जीवाड़े पर रोक लगेगी। विपक्षी दलों में निशाना साधते ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.