रुद्रपुर, दिसम्बर 17 -- किच्छा, संवाददाता। थाना पुलभट्टा अंतर्गत गांव दोपहरिया में औषधि विभाग ने एसओटीएफ के साथ दो क्लीनिकों में छापेमारी की। जहां टीम को भारी मात्रा में प्रतिबंधित दवाएं मिलीं। इस मामले में एक संचालक के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज कराया गया। जबकि दूसरे के यहां कार्रवाई जारी है। बुधवार दोपहर वरिष्ठ औषधि निरीक्षक पंकज कुमार, चम्पावत औषधि निरीक्षक पूजा रानी, नैनीताल औषधि निरीक्षक हर्षिता ने स्पेशल ऑपरेशन टास्क फोर्स की टीम के साथ दोपहरिया में छापेमारी की। छापेमारी में एक क्लीनिक से भारी मात्रा में प्रतिबंधित दवाएं बरामद होने पर पुलभट्टा पुलिस को सुरक्षा की दृष्टि से बुला लिया गया। दोपहर एक बजे शुरू हुई कार्रवाई शाम साढ़े पांच बजे तक चली। शाम को कार्रवाई के उपरांत टीम ने आरोपी क्लीनिक संचालक पूरन लाल पुत्र नेतराम निवासी द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.