हजारीबाग, मार्च 7 -- हजारीबाग, नगर प्रतिनिधि। पदमा प्रखंड के करर गांव निवासी शंकर कुमार मेहता पिता फागु महतो का चयन प्रशिक्षण अधिकारी के पद पर हुआ है। उन्हें मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने प्रोजेक्ट भवन सभागार धुर्वा रांची में नियुक्ति पत्र दिया। शंकर के पिताजी किसान हैं एवं माताजी गृहणी हैं। एक साधारण परिवार से है। इन्होंने मेहनत करके घर चलाने के साथ साथ बेटे को भी पढ़ा लिखाकर इस मुकाम तक पहुंचाया है। इनकी प्रारंभिक शिक्षा मैट्रिक प्रोजेक्ट उच्च विद्यालय गौरियाकरमा, इंटरमीडिएट इंटर साइंस कॉलेज हजारीबाग, बीए संत कोलंबस कॉलेज हजारीबाग, आईटीआई सरकारी आईटीआई हजारीबाग एवं सीआइटीएस की पढ़ाई एनएसटीआई दासनगर हावड़ा से की है। इनकी सफलता से पूरी गाँव एवं क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। इन्होंने अपनी सफलता का श्रेय माता पिता, गुरुजनों और मित्रों को दिया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.