लखीमपुरखीरी, सितम्बर 8 -- फूलबेहड़, संवाददाता। ग्रंट नं 12 में हो रहे कटान से गांव के इकलौते रास्ते पर खतरा मंडरा रहा है। नदी कटान करती हुई रास्ते पर पहुंच गयी है। जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। कटान के डर से लोग घरों से सामान निकालकर सुरक्षित स्थानों पर पंहुचा रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है अगर रास्ता कट गया तो सामान निकालने में दिक्कत होगी। निघासन तहसील के ग्रंट नं 12 में शारदा नदी कटान कर रही है। करीब तीन सौ घरों वाले इस गांव के पचास घर अभी तक नदी में समा गये हैं। लोग सड़कों व अन्य स्थानों पर रह रहने को मजबूर हैं। गांव के बीच में एक इंटरलाक सड़क है। सड़क के दोनों तरफ घर बने हुए हैं। नदी घरों का कटान करते हुए रास्ते तक पंहुच गयी है। जिसको लेकर ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने बताया अगर रास्ता कट गया तो घरों से सामान नि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.