फर्रुखाबाद कन्नौज, दिसम्बर 14 -- जहानगंज, संवाददाता। मासूम छात्र आशुतोष की अगवा कर बेहरमी से हत्या की गयी। चार दिन से घरवाले उसको लेकर परेशान थे। थाना पुलिस की टीम क्षेत्र में कैमरे खंगाल रही थी। गांव में ड्रोन उड़ाया गया। कन्नौज से बुलाकर खोजी कुत्ते से पड़ताल करायी गयी। फिर भी पुलिस चालक कातिलों तक नहीं पहुंच पायी। अब जब छात्र की हत्या कर उसका शव आलू के खेत मेें ही फेंक दिया गया उससे यही लग रहा है कि कातिल आस पास क्षेत्र के ही हैं। जो पूरी भौगोलिक स्थिति से वाकिफ थे और पुलिस के साथ साथ घर वालों की हर स्थिति पर नजर रखे थे। दस दिसंबर की शाम को जब दस वर्षीय आशुतोष लापता हुआ था तो ऐसे में परिजनों की बेचैनी बढ़ गयी थी। वह कक्षा 4 का छात्र था और मूसाखिरिया के विद्यालय में पढ़ता था। अपने भाई बहनों में वह दूसरे नंबर का था। 12 दिसंबर को पुलिस की टीम...