गोरखपुर, फरवरी 14 -- गुलरिहा, हिन्दुस्तान संवाद। गुलरिहा थाना क्षेत्र के जंगल डुमरी नंबर एक, चिरकुट टोला में शुक्रवार सुबह एक अधेड़ का शव घर से लगभग 500 मीटर दूर नाले में मिलने से सनसनी फैल गई। आरोप है कि अधेड़ का बेटा क्षेत्र की एक महिला के साथ फरार है। लड़की के परिवारवालों के डर से अधेड़ परिवार के साथ 24 घंटे पहले घर में ताला बंद कर निकला था। अब उसकी लाश मिलने पर पत्नी ने 16 लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कराया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के मुताबिक, जंगल डुमरी नम्बर एक गांव के नारायणपुर टोला निवासी राजाराम (50) ईंट भट्ठे पर मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। परिवार में चार बेटियां और दो बेटे हैं। आरोप है कि राजाराम का एक बेटा क्षेत्र की एक महिला को लेकर 11 फरवरी को फरार हो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.