संवाददाता, मार्च 26 -- अलीगढ़ के अतरौली में बरला क्षेत्र के गांव गाजीपुर में हिस्ट्रीशीटर की हत्या का मंगलवार को पुलिस ने खुलासा करते हुए मुख्यारोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। हिस्ट्रीशीटर के गांव की महिला से अवैध संबंध थे। उसके पति ने दो लाख रुपये की सुपारी दी थी। अन्य तीन आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश में पुलिस जुटी है। बरला के गांव गाजीपुर निवासी शिवनारायण की बीते गुरुवार की रात को गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई थी। उसे चार गोली लगी थीं। वह बाजार घूमने गया था। घर से करीब आधा किलोमीटर दूर तिराहे के पास घटना हुई थी। मामले में शिवनारायण के पिता सांवल गिरी ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। शिवनारायण पर 10 मुकदमे दर्ज थे। पुलिस की जांच में पता चला था कि शिवनारायण आखिरी समय में एक महिला से बात कर रहा था। उस महिला से भी पुलिस ने पूछताछ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.