चंदौली, जनवरी 13 -- धीना, हिन्दुस्तान संवाद। बरहनी विकास खंड के अमड़ा गांव की बस्ती जाने वाले रास्ते पर हो रहे जल जमाव से स्थिति नारकीय हो गयी है। कई बार शिकायत के बाद भी समस्या का समाधान नहीं होने से नाराज ग्रामीणों ने सोमवार को विरोध प्रदर्शन किया। चेताया कि यदि जल्दी गली का निर्माण नहीं हुआ तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा। अमड़ा गांव में दलित की बस्ती मे जाने वाले मुख्य गली में करीब सौ मीटर तक बराबर जल जमाव की स्थिति रहती है। सोमवार को प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना था कि यहां घरों से निकलने वाले पानी के निकासी का समुचित प्रबंध न होने की स्थिति मे पानी मुख्य मार्ग पर एकत्रित होता रहता है। अब स्थिति यह हो गयी है कि यह गंदा पानी आंबेडकर की स्मारक की तरफ बहने लगा है। इसी गंदे पानी से होकर लोग आने जाने को लाचार हैं। ग्रामीणों द्वारा साफ-सफाई व जल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.