लखनऊ, सितम्बर 21 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता गांव की गाय अब गांवों की तरक्की का आधार बनेगी। राज्य सरकार गांवों की गौशालाओं को आत्मनिर्भर बनाने जा रही है। उत्तर प्रदेश गो सेवा आयोग ने इसके लिए प्रदेश की गौशालाओं के विकास का एक मॉडल प्रोजेक्ट तैयार किया है, जिसे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का ड्रीम प्रोजेक्ट कहा जा रहा है। इसके तहत आयोग सभी जिलों में चरणबद्ध तरीके से 10 से 12 गौशालाओं का चयन कर उसे मॉडल गौशालाओं के रूप में विकसित करेगा। इन गौशालाओं को पंचगव्य उत्पाद निर्माण से लेकर बायोगैस उत्पादन केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा। साथ ही गोमूत्र संग्रह एवं उत्पाद बिक्री में 50 फीसदी कमीशन देकर ग्रामीणों की भी इसमें सीधी भागीदारी कराई जाएगी। इस मॉडल प्रोजेक्ट में पतंजलि योगपीठ, हरिद्वार की ओर से तकनीकी और वाणिज्यिक सहयोग प्रदान किया जाएगा। प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.