सिमडेगा, अक्टूबर 14 -- जलडेगा, प्रतिनिधि। प्रखंड के टीनगीना में इंद मेला का आयोजन किया गया। मौके पर गांव के पहान ज्ञान साय, पुजार सुधवा गोंड़ ने विधि विधान के साथ इंद्र देव की पूजा अर्चना की। साथ ही क्षेत्र में अच्छी बारिश और अच्छी फसल की उपज के लिए भगवान के प्रति धन्यवाद प्रकट किया। मौके पर इंद्र देवता से गांव की ख़ुशहाली के लिए भी प्रार्थना की गई। इसके बाद रात में नागपुरी कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन मुखिया कल्याण गुड़िया, समिति के अध्यक्ष जगेश्वर नाग ने फीता काटकर किया। नागपुरी कलाकार जगदीश बड़ाईक, कयुम अब्बास, सुलोचनी बड़ाईक, पंचम राम, उर्मिला महतो, बिन्देश्री देवी आदि ने गीतों की प्रस्तुती की। -

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...