पटना, फरवरी 3 -- स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने कहा कि विधानसभा में मंगलवार को पेश वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट में मुख्यमंत्री नीतीश सरकार ने विकास की रफ्तार को और तेज करने का संकेत दिया है। उन्होंने कहा कि यह बजट गांव, गरीब और किसान को समृद्ध करने वाला विकासोन्मुखी बजट है। श्री पांडेय ने जारी बयान में कहा कि इस बजट से गांव, गरीब और किसानों की आर्थिक प्रगति और तेजी से होगी। आज प्रति व्यक्ति औसत आय 2005 की तुलना में 10 गुना बढ़कर अब 77 हजार पहुंच गयी है। यह विकास का सूचक है। इसके लिए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और वित्त मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव बधाई के पात्र हैं। बजट के बढ़ते आकार से यह साबित होता है कि सरकार का फोकस बिहार के विकास की गति को तेज करने के साथ ही महिलाओं और युवाओं को उड़ान देने की है।
हिंदी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.