सोनीपत, मार्च 7 -- हरियाणा के सोनीपत में एक नाबालिग बच्ची ने ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जान दे दी। पुलिस के मुताबिक, सोनीपत के गनौर में इस लड़की को गांव का ही एक लड़का परेशान करता था। लड़की के पिता की शिकायत पर आरोपी लड़के और उसके दो दोस्तों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज किया गया है। एक को गिरफ्तार भी किया गया है। सोनीपत जीआरपी के एसएचओ जोगिंदर सिंह ने कहा, 'लड़की बुधवार को गनौर के पास वंदे भारत ट्रेन के आगे कूद गई। परिवार के मुताबिक गांव का ही एक लड़का उसे परेशान करता था जिसकी वजह से उसने ऐसा कदम उठाया।' घटना के बाद परिवार के लोगों ने शव की पहचान की जो काफी क्षत-विक्षत हो चुका था। लड़की 12वीं क्लास की स्टूडेंट थी। आरोप है कि लड़का लंबे समय से उसे परेशान कर रहा था। दुखी होकर उसने अपनी जिंदगी खत्म करने का फैसला कर लिया और वंदे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.