रामनगर, फरवरी 23 -- रामनगर, संवाददाता। पुछड़ी क्षेत्र में स्थित डम्पिंग जोन में पालिका ने गांव का कूड़ा फेंकने पर प्रतिबंध लगा दिया है। इससे गुस्साए लोगों ने ब्लॉक प्रमुख मंजू नेगी और ज्येष्ठ उप प्रमुख संजय नेगी के नेतृत्व में एसडीएम और नगर पालिका ईओ रामनगर को ज्ञापन सौंपा। संजय नेगी ने बताया कि पिछले लंबे समय से पुछड़ी में स्थित डम्पिंग जोन में गांव का कूड़ा डाला जा रहा था लेकिन कुछ दिनों से नगर पालिका प्रशासन ने कूड़ा वाहनों को कूड़ा डालने से मना कर दिया है। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में चारों ओर कूड़ा और दुर्गंध का वातावरण बना हुआ है। यह समस्या दिन-प्रतिदिन विकराल रूप ले रही है। वहीं दूसरी ओर नगर पालिका ईओ आलोक उनियाल ने बताया कि यह जमीन वन विभाग से नगर पालिका ने लीज पर ली है। इस जमीन पर कूड़ा डालने का अधिकार किसी और को नहीं है लेकिन फिर भी...