मथुरा, दिसम्बर 31 -- श्रीजी कस्तूरी तिलक फाउंडेशन ने गांव कारब में गरीब व असहायों को कंबल वितरित किए। शुभारंभ भाजपा जिला महामंत्री सत्यपाल चौधरी, प्रधान शिशिर चौधरी, फाउंडेशन के अध्यक्ष सुनील कुमार सारस्वत, सचिव प्रवीण कुमार सारस्वत एवं भूदेव प्रसाद सारस्वत ने किया। अध्यक्ष सुनील कुमार सारस्वत, सचिव प्रवीण कुमार सारस्वत, उपाध्यक्ष अशोक कुमार सारस्वत, सदस्य संजीव कुमार सारस्वत, मनोज कुमार सारस्वत ने पटुका पहनाकर अतिथि सम्मान किया। संचालन कोषाध्यक्ष बांकेलाल सारस्वत ने किया। इसमें सुधीर सारस्वत, बृजबल्लभ सारस्वत, मनोज कुमार, डॉ. दिलीप कुमार, विपिन कुमार सारस्वत, डिप्टी चौधरी, चंद्र प्रकाश सारस्वत, प्रेमशंकर सारस्वत, मंकू कुमार, कोमल पाराशर आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...