फरीदाबाद, नवम्बर 29 -- पलवल। जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण पलवल की ओर से गांव आदूपुर में कानूनी जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। शिविर में पैनल अधिवक्ता रण सिंह तेवतिया ने ग्रामीणों को संवैधानिक अधिकारों, कर्तव्यों और निःशुल्क विधिक सहायता योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने बाल विवाह रोकथाम कानून, महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा, श्रमिक अधिकार, हेल्पलाइन और मुआवजा योजनाओं पर जानकारी साझा की। लगभग 25 ग्रामीणों ने शिविर में भाग लेकर प्रश्न पूछे और शंकाओं का समाधान प्राप्त किया। कार्यक्रम के दौरान मध्यस्थता, लोक अदालत और नालसा-हालसा योजनाओं के बारे में भी जागरूक किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...