फरीदाबाद, मई 23 -- पलवल, कार्यालय संवाददाता। गांव असावटी में बुधवार रात चोरी के आरोप में फरार चल रहे एक आरोपी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर महिला समेत करीब 20 लोगों ने हमला कर दिया। साथ ही पथराव किया। हालांकि पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत उसकी बहन को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में जुटी है। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान अंकुश के रूप में हुई है। आरोपी ने चार जून 2024 को असावटी स्थित एक डेयरी की दुकान में चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। उसने अपने साथियों के साथ मिलकर दुकान का ताला तोड़कर, दूध, मक्खन समेत 18 हजार रुपये चुराए थे। गदपुरी थाना की पुलिस पीड़ित धर्मेन्द्र की शिकायत पर मामला दर्जकर जांच में जुटी थी। बुधवार रात पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी अंकुश गांव असावटी में है। सूचना पाते ही टीम मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.