रिषिकेष, अगस्त 10 -- सेवानिवृत्त राजकीय पेंशनर्स संगठन मुनिकीरेती-ढालवाला ने उत्तराखंड के गांवों से हो रहे पलायन पर चिंता जताई। संगठन ऐसे गांवों में अभियान चलाकर पलायन रोकने में सहयोग करेगा। गांव में बंजर भूमि पर पौधे भी लगाये जायेंगे। रविवार को पेंशनर्स भवन में आयोजित मासिक बैठक में अध्यक्ष शूरवीर सिंह चौहान ने पहाड़ के गांवों से हो रहे पलायन पर चिंता जताई। सरकार से गांव में शिक्षा, चिकित्सा उपलब्ध कराने के साथ रोजगार के साधन विकसित करने मांग की। संगठन भी ऐसे गांवों में जाकर युवाओं को गांव में बसने को प्रेरित करेगा, पलायन रोकने में संगठन उनका सहयोग भी करेगा। सचिव भगवती प्रसाद उनियाल ने कहा कि ऐसे गांवों में फलदार पौधे लगाए जाएंगे। पलायन रोकने को गांवों में स्वरोजगार उपलब्ध करवाया जाएगा। भास्करानंनद पैन्यूली ने कहा कि सरकार गोल्डन कार्ड म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.