सिद्धार्थ, सितम्बर 19 -- ककरहवा। मोहाना थानाध्यक्ष रोहित कुमार उपाध्याय ने गुरुवार को मातहतों व चौकीदारों के साथ थाना सभागार में बैठक की। कहा कि कस्बों व गांवों में दिन व रात गश्त कर गतिविधियों पर नजर रखें। उन्होंने कहा कि बॉर्डर क्षेत्र में पड़ने वाले सभी गांवों व कस्बों में ग्रामीणों द्वारा चोर-चोर हल्ला आदि सुनने को मिल रहा है। इससे ग्रामीण परेशान हो जा रहे हैं। इस पर नजर रखते हुए सभी लोग अंकुश लगाएं। अपने-अपने क्षेत्र के गांवों व कस्बों में गश्त कर शांति व्यवस्था बनाते हुए सभी गतिविधियों पर नजर रखें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.