नैनीताल, नवम्बर 16 -- नैनीताल, संवाददाता। हैप्पीनेस वुमेंस कलेक्टिव नैनीताल ने रविवार को 101 ग्रामीणों को राहत सामग्री बांटी। संस्था ने ग्राम सिल्मोड़िया, जग्यूड़ा और बजून में परिवारों को कंबल, गर्म कपड़े, टोपी, मोजे और अन्य आवश्यक सामग्री बांटी गई। साथ ही डॉ. अभिनव गंगोला ने ग्रामीणों को निशुल्क दंत परीक्षण, उपचार और संबंधित औषधियां उपलब्ध कराईं। हैप्पीनेस वुमेंस कलेक्टिव ने जितेंद्र साहनी, रमनजीत अरोरा, जीवंती गोस्वामी, भूपाल नयाल, सिल्मोड़िया ग्राम प्रधान कीर्ति, खुरपाताल ग्राम प्रधान हंसी नेगी, मंजू कंसल, डॉ. गीता तिवारी, ममता जोशी, भावना पांडे, मनीषा रावत, कृष्णा कंबोज, उपासना कंबोज, सुदीप साह और लतिका शाही का आभार व्यक्त किया। इस दौरान रेशमा टंडन, सुनीता वर्मा, मंजू नेगी, कविता जोशी, प्रेमलता गोसाईं, संगीता शाह, सिम्मी अरोरा, सोनी अ...