मेरठ, फरवरी 14 -- मवाना। ब्लॉक सभागार में शुक्रवार को क्षेत्र पंचायत सदस्यों की बैठक हुई, जिसमें ग्राम विकास संबंधी योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई। मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख गीता पायल ने योजनाओं के क्रियान्वयन पर बल दिया। ब्लाक प्रमुख की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में सर्वप्रथम गत बैठक की कार्रवाई की पुष्टि हुई। बिंदुवार ग्राम विकास, राजस्व, विद्युत, महिला एवं विकास, स्वास्थ्य विभाग, खाद्य एवं रसद विभाग एवं समाज कल्याण विभाग आदि की योजनाओं के बारे में संबंधित विभागों के अधिकारियों द्वारा जानकारी दी गई है। ब्लॉक प्रमुख गीता पायल ने ग्रामीण विकास संबंधी योजनाओं के क्रियान्वयन पर जोर देते हुए गांवों में स्वच्छता अभियान को गति देने पर बल दिया। बैठक में जिला पंचायत सदस्य अजीत सिंह, डॉ. योगेश प्रधान, बीडीओ सतीश कुमार, सहायक विकास अधिकारी पंचायत ...