मुरादाबाद, जनवरी 4 -- मुरादाबाद। सरकारी स्वास्थ्य एवं चिकित्सा सेवाओं का लाभ सबसे निचले स्तर पर लोगों को मिलना सुनिश्चित करने के लिए आरोग्य मंदिरों (हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर्स) की स्थापना का दायरा बढ़ने जा रहा है। मुरादाबाद जनपद के ग्रामीण क्षेत्रों में 102 नए आरोग्य मंदिर स्थापित करने की कार्रवाई शुरू की गई है। आरोग्य मंदिरों की स्थापना करने के लिए जमीन उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी संबंधित गांव में ग्राम सभा की होगी। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के जिला कार्यक्रम प्रबंधक रघुवीर सिंह ने बताया कि वर्तमान में जनपद के ग्रामीण क्षेत्रों में 273 आरोग्य मंदिर (हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर) संचालित हो रहे हैं। नए आरोग्य मंदिरों की स्थापना होने से जनपद में आरोग्य मंदिरों की संख्या बढ़कर पौने चार सौ तक पहुंच जाएगी। आरोग्य मंदिरों की स्थापना अपनी जमीन पर ही होने...