झांसी, दिसम्बर 17 -- सर्दी के तेवर दिनों-दिन सख्त होते जा रहे हैं। वहीं मऊरानीपुर तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायतों में सर्दी से बचाव के इंतजाम किए जाने की आवाज उठने लगी है। ग्रामीणों ने अलाव सुलगाने, कंबल बंटवाने व सर्दी से बचाव को लेकर स्वास्थ्य शिविर लगवाए जाने की वकालत की है। ग्राम पंचायत खिलारा, भण्डरा, बसरिया, देवरीघाट, बरुआमाफ, नयागांव ,धायपुरा, हरपुरा पंचमपुरा ,कदौरा, भानपुरा, कुअरपुरा , खकौरा, बिरगुआं, परसारा, पठा, ढ़करवारा, पुरवा, घाटकोटरा, भदरवारा, बुखारा, बड़ागांव आदि गांवों के ग्रामीणों ने बताया कि अधिक सर्दी के चलते रोजमर्रा के कामकाज प्रभावित होने लगे है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...