घाटशिला, फरवरी 21 -- चाकुलिया, संवाददाता। पूर्वी सिंहभूम जिला के ग्रामीण इलाकों में संदिग्ध लोगों का विचरण एवं रात में ड्रोन देखे जाने से ग्रामीणों में दहशत और भय का माहौल है। ग्रामीणों ने रात्रि में पहरा देना शुरू कर दिया है। इसको लेकर पारंपरिक ग्राम प्रधान संघ ने ग्रामीणों को सतर्क और सावधानी बरतनी का आह्वान किया है। पारंपरिक ग्राम प्रधान संघ पूर्वी सिंहभूम जिले के अध्यक्ष अरूण बारिक ने बताया कि पश्चिमी बंगाल सीमा से सटे पूर्वी सिंहभूम जिले के गांवों में पिछले सप्ताह से संदिग्ध लोगों के विचरण करने की खबर फैली है। कई गांवों में रात में नकाबपोश संदिग्ध महिला एवं पुरुष वाहन से घुमते देखे जा रहे हैं। इसके बाद ग्रामीणों ने अपने गांव में रात्रि पहरा शुरू किया। ग्रामीणों की सजगता के बाद संदिग्ध लोगों का विचरण लगभग कम हुआ है। लेकिन संदिग्ध गति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.