फरीदाबाद, जनवरी 4 -- फरीदाबाद। गांव बड़ौली में आशियाने बचाने को लेकर चल रहे धरने को रविवार को बड़ा समर्थन मिला। तिगांव के पूर्व विधायक ललित नागर धरनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने सरकार से वर्षों पुराने मकानों को रिलीज करने की मांग की। पूर्व विधायक ललित नागर ने कहा कि गांव बड़ौली और प्रहलादपुर में लोग पिछले 10 से 20 वर्षों से अपने घरों में रह रहे हैं। सरकार और प्रशासन ने बिना जांच-पड़ताल के इन गांवों की जमीन को एक्वायर किया, जिसे अब खाली करवाना व्यावहारिक नहीं है। कानून भी यह कहता है कि जिन जमीनों पर दस साल तक न कब्जा लिया गया और न ही मुआवजा दिया गया, उन्हें रिलीज किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि कड़ाके की ठंड में बुजुर्ग, महिलाएं और बच्चे खुले में बैठकर अपने आशियानों को बचाने के लिए मजबूर हैं। यह लोग वर्षों से यहां रहकर सभी सरकारी नियमों का पा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.