फिरोजाबाद, जनवरी 4 -- जनपद पुलिस ने शनिवार की रात अभियान चलाकर छह दर्जन से अधिक अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनको जेल भेजा है। एसएसपी सौरभ दीक्षित के निर्देशन में जिले के विभिन्न थानों की पुलिस ने वांछितों की धरपकड़ के लिए रात 12 बजे से सुबह पांच बजे तक अभियान चलाया। अभियान के दौरान क्षेत्रों में अफरा-तफरी मची रही। इस दौरान कुल 80 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। इनमें 70 एनबीडब्ल्यू , छह एसआर वांछित एवं चार अन्य वांछित शामिल हैं। अभियान के दौरान थाना उत्तर पुलिस ने आठ, दक्षिण ने चार, रामगढ़ एवं रसूलपुर ने पांच-पांच, टूंडला पुलिस ने तीन, पचोखरा ने एक, नारखी ने दो, रजावली पुलिस ने चार, थाना नगला सिंघी पुलिस ने एक, सिरसागंज ने 15, नगला खंगर ने एक, नसीरपुर ने दो, शिकोहाबाद ने सात, मक्खनपुर ने सात, जसराना ने तीन, एका नए एक, फरिहा ने त...