भागलपुर, अप्रैल 19 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी देने महिला संवाद रथ जिले के तमाम 16 प्रखंडों में पहुंचेगी। रथ पर सवार पदाधिकारियों का मकसद महिलाओं को मिल रहे लाभ और उनकी आकांक्षा को जानना है। ताकि सरकार उनके अनुरूप नीति-निर्धारण कर सकें। यह जानकारी डीडीसी सह प्रभारी डीएम प्रदीप कुमार सिंह ने शुक्रवार को सर्किट हाउस परिसर में पत्रकारों को दी। भागलपुर में सभी 16 प्रखंडों में जीविका द्वारा गठित कुल 1820 ग्राम संगठन स्तर पर 18 जून तक महिला संवाद का आयोजन किया जाना है। इसमें गांव की समस्त महिलाएं भाग लेंगी। इसके लिए जीविका महिला ग्राम संगठन स्तर पर तैयारी कर ली गई है। डीडीसी ने बताया कि निर्धारित तिथि के अनुसार प्रत्येक ग्राम संगठन पर महिला संवाद का आयोजन किया जाना है। महिला संवाद के दौरान वीडियो फिल्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.