बिहारशरीफ, जून 3 -- गांवों में भी लोगों को मिल रहा सहयोग : पुलिस को लेकर पहले लोग अपनी बेटियों को उसमें नहीं भेजना चाहते थे। लेकिन, अब गांवों में भी लोगों की सोच में काफी बदलाव आया है। आरक्षण के कारण भी इसमें बेटियों की भागीदारी निरंतर बढ़ रही है। सरकार ने पुलिस जैसी सेवाओं में महिलाओं को बढ़ाया है। बावजूद, इसकी तैयारी को लेकर अभी भी बेटियों को कई चुनौतियां झेलनी पड़ रही है। सबसे अधिक परेशानी उनके अभ्यास की होती है। लड़का तो सुबह सवेरे ग्रुप में सड़कों या अलंगों पर दौड़ लगा लेते है। जबकि, बेटियां ऐसा नहीं कर पा रही हैं। सुरक्षा और व्यवस्था इनकी तैयारी में बाधा बनी हुई है। लेकिन, आज की बेटियों के हौसले काफी बुलंद हैं। वे इन चुनौतियों को पीछे छोड़ती हुई निरंतर आगे बढ़ रही हैं। वे अपने लिए बेहतर माहौल, पूरी सुरक्षा और अभ्यास मैदान जैसी सुविधाएं चाहत...