दरभंगा, दिसम्बर 31 -- दरभंगा। समाहरणालय सभागार में डीएम कौशल कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला स्तरीय परामर्शदात्री, समीक्षा समिति (डीएलसीसी) की बैठक हुई। इसमें जिले में संचालित विभिन्न बैंकिंग योजनाओं, ऋण वितरण, साख जमा अनुपात एवं सरकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। डीएम ने कहा कि वार्षिक शाखा योजना के अंतर्गत जिन बैंकों को लक्ष्य आवंटित किए गए हैं, वे निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप कार्य करना सुनिश्चित करें। उन्होंने सभी बैंक पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि पंचायत सरकार भवनों में सर्वेक्षण कर आवश्यकता के अनुसार बैंक शाखा खोलने की प्रक्रिया प्रारंभ करें, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में बैंकिंग सेवाओं की सुलभता बढ़ाई जा सके। डीएम ने जिला गव्य विकास योजना के अंतर्गत बैंक स्तर पर लंबित आवेदनों पर नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित बैंक पदाधि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.