लखनऊ, फरवरी 6 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता परिवहन निगम ने ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर बस सेवा उपलब्ध कराने के लिए चालकों व परिचालकों के मानदेय में 14 पैसे प्रति किलोमीटर के हिसाब से वृद्धि की है। परिवहन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह के मुताबिक मुख्यमंत्री जनता सेवा में अभी तक संविदा चालकों व परिचालकों को 2.18 रुपये प्रति किलोमीटर की दर से मानदेय दिया जा रहा था। उन्हें अब 2.32 रुपये प्रति किलोमीटर की दर से मानदेय दिया जाएगा। योजना के तहत प्रदेश के 20 क्षेत्रों में अनुमन्य 395 मार्गों पर कुल 299 बसों का संचालन हो रहा है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में चल रही बसों के संचालन को और अधिक बेहतर व प्रभावी बनाने के लिए यह फैसला किया गया है। इससे बस संचालकों व सेवा प्रदाताओं को आर्थिक संबल मिलेगा और बसों का नियमित, सुरक्षित व सुचार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.