महाराजगंज, मार्च 16 -- महराजगंज, निज संवाददाता। गांव के अन्नपूर्णा भवन की तर्ज पर अब गांव में स्वयं सहायता समूह की महिलाएं भी दुकान चलाएंगी। इसके लिए गांवों में मनरेगा से रूरल हाट का निर्माण कराया जाएगा। इस हाट में एक ही छत के नीचे स्वयं सहायता समूह की महिलाएं खुर्द के उत्पादों के अलवा रोजमर्रा की जरूरतों वाले सामान की बिक्री करेंगी। शासन के निर्देश पर जिला प्रशासन गांवों में जमीन की तलाश रहा है। मनरेगा से खाद्य गोदाम (अन्नपूर्णा भवन) का निर्माण कई गांवों हो चुका है और अनेक गांवों में चल रहा है। इसके साथ ही गांवों में रूरल हाट का भी निर्माण कराया जाना है। इसमें अन्नपूर्णा भवन के निकट ही मनरेगा से ही रूरल हाट का निर्माण किया जाएगा। इस हाट का संचालन राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) की महिलाओं द्वारा किया जाएगा। इस हाट में स्वयं सहा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.