दरभंगा, जनवरी 10 -- लहेरियासराय। प्रमंडलीय आयुक्त हिमांशु कुमार राय की अध्यक्षता में शुक्रवार को प्रमण्डलीय सभागार में प्रमण्डल के ग्रामीण विकास विभाग के अंतर्गत मनरेगा योजनाओं की समीक्षा बैठक की गई। इस दौरान आयुक्त ने तीनों जिलों के डीडीसी व मनरेगा पीओ से जिले में संचालित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। आयुक्त ने ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार उपलब्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से विशेष कैंप लगाकर अधिक से अधिक जॉब कार्ड बनाने का निर्देश संबंधित पदाधिकारी को दिया। साथ ही ई केवाईसी भी करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक परिवारों को मनरेगा से जोड़ना सरकार की प्राथमिकता है, ताकि ग्रामीणों को स्थानीय स्तर पर रोजगार उपलब्ध कराया जा सके। इसके अतिरिक्त जिले में मनरेगा अंतर्गत निर्मित खेल के मैदानों के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.